Kanpur News: ठेके के पास घायल अवस्था में मिले मजदूर की मौत, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह शराब ठेके के पास मजदूर घायलावस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ठेके पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।

जूही कलां, केंद्राचंल कॉलोनी निवासी संजय (28) मजदूरी का काम करता था। परिवार में पत्नी प्रीति, मां गीता, पिता मुन्नीलाल है। चचेरे भाई रवि ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह काम के लिए घर से निकला था। सुबह 9 बजे चंदीपुरवा शराब ठेके के पास उसके घायल पड़े होने की जानकारी पुलिस ने देकर उसे हैलट में भर्ती कराया। 

हैलट पहुंचने पर पता चला कि उसके सिर, सीने व हाथ पैर में चोट के निशान थे। इलाज के दौरान दोपहर को संजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। परिजनों ने अज्ञात युवकों पर ठेके में मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि चार माह पहले ही संजय की शादी हुई थी। नौबस्ता इंस्पेक्टर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट स्पष्ट न आने पर बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Ghatampur: 60 वर्षीय व्यक्ति ने पति-पत्नी पर चलाई कुल्हाड़ी, युवक ने तोड़ा दम, महिला गंभीर, वजह जानकर सभी हैरान

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : कपिल सिब्बल के बयान पर मंत्री संजय निषाद का पलटवार, बोले- जांच पर भरोसा रखें
'जेल भी जा सकते हैं चंपत राय... मैं पीएम मोदी के संपर्क में हूं'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान
सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी : कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती; मिलने पहुंचे अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत भाजपा नेताओं ने SIT जांच पर जताया भरोसा, विपक्ष पर साधा निशाना
चीनी ऐप 'Bat-BMS' से रिमोटली बंद हो रहे थे ई-रिक्शा, केंद्र सरकार सख्त; प्ले स्टोर से हटाए गए 2 ऐप