शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : कुलपति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में शनिवार को विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।      

कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के बायोकमेस्ट्री विभाग के प्रो आरएल सिंह, पर्यावरण विज्ञान के प्रो जसवंत सिंह, माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के प्रो राजीव गौड़, भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग की प्रो अनुपम श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। वहीं विभागों के विभागाध्यक्षों में प्रो फर्रूख जमाल, डाॅ विनोद कुमार, प्रो तुहिना वर्मा, प्रो गंगाराम मिश्र ने शिक्षकों के अनुभव एवं मागदर्शन आगे मिलते रहने की अपेक्षा की। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है बल्कि वह समाज का पथ प्रदर्शक होता है। 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदा आपका मार्गदर्शन लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी ने पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण से अपने जीवन का बहुमूल्य समय इस विश्वविद्यालय को समर्पित किया है। स्वागत प्रो एसएस मिश्र ने द्वारा किया गया। संचालन प्रो नीलम पाठक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो हिमांशु शेखर सिंह द्वारा किया। कुलसचिव डाॅ अंजनी कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उपकुलसचिव डाॅ रीमा श्रीवास्तव, मोहम्मद सहील, दिनेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: बाइक खरीदने जा रहे फर्नीचर कारोबारी को ट्रक ने कुचला, मौत

संबंधित समाचार