मिर्जापुर: ग्राम विकास अधिकारी को मिल रही जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। विकास खंड के मड़वा धनावल ग्राम पंचायत में नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम ने शुक्रवार शाम को बीडीओ नंदलाल कुमार को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पुत्र व कुछ अपात्र लाभार्थियों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए अन्य ग्राम पंचायत में नियुक्त करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र …

मिर्जापुर। विकास खंड के मड़वा धनावल ग्राम पंचायत में नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार गौतम ने शुक्रवार शाम को बीडीओ नंदलाल कुमार को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पुत्र व कुछ अपात्र लाभार्थियों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए अन्य ग्राम पंचायत में नियुक्त करने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत मड़वा धनावल में पीएमवाई आवास का सत्यापन किया गया उस सत्यापन से नाराज ग्राम प्रधान के लड़के व कुछ अपात्र लाभार्थी आक्रोश भरा गुस्सा दिखा रहे हैं कि मड़वा धनावल में आओगे तो बहुत बुरा हो जाएगा। जातिसूचक गालियां देते हुए कहते हैं कि गांव में आओगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा तथा कहते हैं कि ग्राम पंचायत में रहना है तो जैसा कहें वैसा करो वरना ग्राम पंचायत से हट जाओ नही तो आपके लिए ठीक नही होगा।

ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पुत्र व अपात्र लाभार्थियों से जान का खतरा बताते हुए अन्य ग्राम पंचायत में नियुक्त करने की मांग किया है। इस संबंध में बीडीओ नंदलाल कुमार ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रधान पुत्र व अपात्र लाभार्थियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति दूसरे ग्राम पंचायत में कराई जाएगी तथा मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

संबंधित समाचार