लखनऊ: 14 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई को राजधानी में होगी। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। 

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी को लेकर शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल हुए। प्रदेश कार्यसमिति की प्रस्तावित बैठक में प्रदेश से केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें -UP कैडर के पांच आईपीएस अफसर डीजी के लिए सूचिबद्ध

संबंधित समाचार