बहराइच: बेटे ने बाप पर लगाया अपनी पत्नी से नाजायज संबंध का आरोप, क्षुब्ध पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बौंडी/बहराइच, अमृत विचार। जिले राजा रेहुआ गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी से पिता के नाजायज संबंध का आरोप लगा दिया। इससे पिता काफी क्षुब्ध हो गया। उसने कुछ दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुआ के मजरा झुड़िया निवासी मनोहर (60) पुत्र सुखई का शनिवार शाम को अपने बेटे से विवाद हुआ।

विवाद के बाद पिता और पुत्र एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने पहुंच कर तहरीर दी। थाने में पुलिस के सामने मनोहर के बेटे ने पत्नी से नाजायज संबंध की बात कही। इससे पिता काफी क्षुब्ध हो गया। उसने एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बंधे के पास गया। यहां पर उसने गमछा से फंदा लगाकर जान दे दे।

काफी देर बाद खोजबीन करते हुए परिवार के लोग पहुंचे तो वृद्ध का शव बबूल के पेड़ से लटकता देखा। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतरवाया उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में वृद्ध ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 14 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

 

 

संबंधित समाचार