जौनपुर: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव के समीप रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया मनवल गांव निवासी संजय गौतम (34) पुत्र हरिराम गौतम खुटहन थाना क्षेत्र के सौरैंया गांव में अपनी ससुराल में रहता था। शाहगंज में कभी मजदूरी तो कभी वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

रविवार की सुबह वह काम की तलाश में बाइक लेकर शाहगंज आ रहा था कि अक्खीपुर गांव के समीप पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ेः शहर में गूंजा, जय हो...सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी... दूसरा T-20 विश्व कप भारत के नाम

 

 

 

संबंधित समाचार