आसमान की गिरी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, संतकबीरनगर। जिले के दुधारा थाना अंतर्गत छाता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सायमा खातून (17) की मौत हो गई। इसके अलावा किशोरी के साथ खेल रही उसकी चार सहेलियां भी घायल हो गई। सभी बच्चे बाग में आम बटोरने पहुंचे थे। इसी दौरान आसमान से बच्चों पर आफत गिर पड़ी। हालांकि, घायल बच्चों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  

दरअसल, सेमरियावां ब्लाक के छाता निवासी कुछ बच्चे रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के दक्षिण स्थित बाग में आम बीनने गए थे। इनमें सायमा खातून (17) सहेली आसमीन, जाह्नवी, सुष्मिता राव और सुहानी के साथ बाग में आम बीन रही थी। उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। सभी बच्चे इसकी जद में गए। आकाशीय बिजली के कहर में सायमा खातून की घटनास्थल पर मौत हो गई।

जबकि घायल बच्चों को सीएचसी सेमरियावां में भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, सुहानी और सुष्मिता की हालत गंभीर होने से कैली अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। आसमीन और जाह्नवी की हालत ठीक है। सीएचसी सेमरियावां से घर भेज दिया गया। सायमा खातून अपने ननिहाल आई थी। उसके मौत की सूचना मिली परिजन भी छाता पहुंच गए। घटना से गांव में कोहराम मचा रहा।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : संदिग्ध परिस्थतियों में पांच वानरों की मौत, विसरा सुरक्षित

संबंधित समाचार