Bareilly News: कुत्तों ने हिरण को नोंचकर किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुता/बरेली, अमृत विचार। जंगल से भटक कर एक हिरण गांव में पहुंच गया। कुत्तों के झुंड ने हमला कर हिरण को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर हिरण की जान बचाई। सूचना देने के आठ घंटे के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और घायल हिरण को आईवीआरआई ले गई।

भुता क्षेत्र के गांव लाड़पुर में रविवार सुबह 5 बजे जंगल से भटक कर हिरण पहुंच गया। जहां कुत्तों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से कुत्तों को भगाकर हिरण को बचाया। 

ग्रामीणों की सूचना के आठ घंटे बाद फरीदपुर रेंजर ऋषि ठाकुर की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पिछले महीने गांव नवादा ब्राह्मन में कुत्तों ने हमला कर हिरण को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंची थी। समय पर उपचार न मिलने के कारण हिरण की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत के बाद मना जश्न, रात में तिरंगे लहराते सड़कों पर निकले क्रिकेट प्रेमी

 

संबंधित समाचार