Auraiya Accident: खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत, हाथों की मेंहदी भी फीकी नही पड़ी...उजड़ गया सुहाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में हादसे में एक की मौत

औरैया, अमृत विचार। एरवाकटरा थानाक्षेत्र के ग्राम सुरैंधा के मजरा किशनपुर में रात के 10 बजे इटैली गांव से आया ट्रैक्टर कंप्यूटर तन्ना एक किसान के खेत में तराई करने लगा। रात के 2 बजे बारिश होने की वजह से खेत की तराई का कार्य बंद हो गया था।

ट्रैक्टर कंप्यूटर तन्ना गांव इटैली वापस जाने लगा गांव किशनपुर से 200 मीटर दूरी पर निकला ही था कि वर्षा की वजह से ट्रैक्टर का टायर फिसल जाने से वह खड्ड में गिर गया।

ट्रैक्टर ड्राइवर गिरने से ट्रैक्टर का बड़ा टायर उसके पेट पर आ गया और रात में ट्रैक्टर वही खड्ड में पड़ा रहा। जब गांव के लोग सोमवार की सुबह शौच क्रिया के लिए निकले तो गिरा हुआ ट्रेक्टर देखा। गांव के लोग इकट्ठे हुए और ड्राइवर को बाहर निकाला। 

जिसमें ड्राइवर मृत पाया गया जिसकी पहचान मृतक संजय कुमार यादव 28 वर्ष पुत्र कमलेश ग्राम गाजीपुर के मजरा इटैली थाना ऐरवा कटरा के रूप मे हुई। परिजनों को सूचित किया गया।

मृतक संजय कुमार यादव तीन भाई है। यह दूसरे नंबर के है जिनकी शादी अप्रैल 2024 यानी दो माह पूर्व नगला करहन सुतयानी इटावा से हुई थी। उनकी पत्नी पुष्पा, एवं मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल हमराही फोर्स के साथ घटनास्थल पर आए। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार