GST के सात साल पूरा होने पर बोले बाराबंकी के व्यापारी- इसमें सुधार करने की जरूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी ने आज अपने सात साल पूरे कर लिये। इसे 2017 में लागू किया गया था। जीएसटी के अंदर 17 स्थानीय कर और शुल्क समाहित किए गए थे। इसके लागू होने के बाद आम आदमी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई उत्पादों और सेवाओं पर टैक्स कम हो गया। जीएसटी के बाद कई रोजमर्रा की घरेलू वस्तुएं सस्ती हो गईं।

इसमें आटा, टेलीविजन, डिटर्जेंट, हेयर ऑयल, साबुन आदि जैसी वस्तुएं शामिल हैं। बाराबंकी के छोटे और बड़े व्यापारियों और आम लोगों ने जीएसटी को सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे आम आदमी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई उत्पादों और सेवाओं पर टैक्स कम हो गया है।

जिंदगी को बनाया आसान

होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर से जुड़े व्यापारी विपुल सिंह इससे गरीबों और आम आदमी के लिए महत्वपूर्ण बचत हुई। मोदी सरकार ने जीएसटी लाकर करदाताओं की जिंदगी को आसान बना दिया। जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू उपयोग की वस्तुएं काफी सस्ती हो गई हैं।

 टैक्स की दर में कमी

व्यापारी नेता रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि जीएसटी से टैक्स की दर में कमी आई है और जनता को सीधा फायदा हुआ है। हम लोगों के जीवन को बदलने के लिए मोदी सरकार ने को सुधार किए। उसके लिए हम उनके हमेशा ऋणी रहेंगे।

जनका को सीधा फायदा

सैलून सेक्टर से जुड़े व्यापारी वैस सलमानी ने कहा कि जीएसटी आने के बाद घरों में उपयोग होने वाली वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। जिसका लाभ जनता क भी मिला है। जीएसटी ने कई आवश्यक वस्तुओं पर करों को जीएसटी से पहले की दरों की तुलना में कम कर दिया है।

स्लैब में हो परिवर्तन

रॉयल रिलाइट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विपुल सिंह ने मांग करते हुए कहा कि सरकार जो जीएसटी का स्लैब निर्धारित करती है, उसमें समय-समय पर परिवर्तन होना चाहिए। जब खजाने में टैक्स की अच्छी रकम इकट्ठा हो जाए, तो सरकार को कर की दरों को भी धीरे धीरे कम करना चाहिए। जैसे जो 12 प्रतिशत के स्लैब पर है तो उसे कभी पांच प्रतिशत पर ले आएं। जो 28 प्रतिशत पर है उसे कभी 12 परसेंट स्लैब पर ले आएं। जिससे व्यापारियों को तो फायदा मिले ही, साथ-साथ जनता को भी राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें:-Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं में उत्साह, सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

संबंधित समाचार