प्रतापगढ़ : फसल की रखवाली करते समय किसान के बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
कुंडा प्रतापगढ़ अमृत विचार : फसल की रखवाली कर रहे किसान के बेटे का शव सोमवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। उसके हांथ पैर बंधे हुए मिले। ग्रामीणों व परिजनों ने कहा कि हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है। युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं।
महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव के चंद्रिका प्रसाद गुप्ता का 25 वर्षीय बेटा श्याम बाबू रविवार की शाम को अपने खेत के फसल की रखवाली करने गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने श्याम बाबू का शव खेत में स्थित नीम के पेड़ से लटकता हुआ देखा। शव को तार से पेड़ में बांधा भी गया था।
जानकारी मिलने पर परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। घटना की जानकारी महेशगंज पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने परिजनों से बात कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्याम बाबू की मौत से परिजन रो- रो कर बेहाल रहे। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि अलग - अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात
