सिद्धार्थनगर में नाले में डूबने से तीन किशोरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिद्धार्थनगर, अमृत विचार। ज़िला मुख्यालय स्थित पुरानी नौगढ़ चौकी के पीछे जमुआर नाले में डूबने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार को दोपहर में करीब तीन बजे की बताई जाती है। मृतकों में 13 वर्षीय रूद्र पुत्र विनोद, 12 वर्षीय सफी पुत्र सलीम और आयुष पांडेय पुत्र अनूज पांडेय निवासी मोहल्ला भगतसिंह थाना सदर के है।

बताया जाता है कि सभी नहाते समय गहरे पानी में चले गए। इनके आसपास नहा रहे अन्य बच्चों ने डूबते देखा तो शोर मचाया, जब तक लोग पहुंचते तीनों नाले में डूब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने इनकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद तीनों को बाहर निकाला गया। मौजूद लोग इन्हें लेकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी सिद्धार्थ भी मेडिकल कालेज पहुंकर स्थिति की जानकारी ली। फोटो नंबर 4

पुरानी नौगढ़ चौकी से कुछ दूर से होकर जमुआर नाला गुजरा है। यहां पर आसपास के गांव एवं मोहल्लों के काफी बच्चे अक्सर नहाने पहुंचते हैं। घटना के समय भी काफी संख्या में बच्चे नाले में नहा रहे थे। इसी बीच तीनों किशोर नाले में लगे ह्यूम पाइप के एक छोर से पानी में घुसे और दूसरे तरफ निकलने की कोशिश में थे कि पानी के तेज धामें वह बहते हुए गहरे पानी में चले गए। पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वजन कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, ऐसी स्थिति में शव का पंचनामा कर स्वजन को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात

 

संबंधित समाचार