UP MLC उपचुनाव: बहोरन लाल मौर्य को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, आज करेंगे नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के त्यागपत्र से खाली हुई सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बहोरन लाल मौर्या को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बहोरन लाल मौर्या के नाम की घोषणा की। बहोरन लाल मौर्य सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य के मौजूदगी में आज अपना नामांकन करेंगे।

वहीं सपा की तरफ से उम्मीदवार मैदान में न उतारने के चलते बहोरन लाल मौर्य की निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है। बता दें कि बहोरन लाल मौर्य बरेली की भोजीपुरा सीट से वर्ष 2017 में विधायक रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह बरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी प्रतिक्रिया, कहा-राहुल गांधी हिन्दूओं से मांगे माफी

संबंधित समाचार