UP Transfer: IAS अधिकारियों का तबादला, रायबरेली के CDO बने अर्पित उपाध्याय
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाए गए हैं।
लखनऊ में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद रहे अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया है। वहीं अर्पित उपाध्याय को रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ बनाये गए हैं। वहीं धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं यूपी के पद पर भेजे गए हैं। इसके अलावा चित्रलेखा सिंह को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ बनाया गया है।
इससे पहले सोमवार को भी 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गये थे। स्थानीय निकाय निदेशक रहे नितिन बंसल को प्रभारी आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। राकेश मिश्रा को प्रभारी दुग्ध आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। रमाकांत पाण्डेय प्रभारी प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बने हैं।
ये भी पढ़ें -BJP एमएलसी प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद
