लखनऊ: एमडी ने की पहल और लोगों ने किया बिजली बिल का भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यांचल एमडी सूर्यपाल गंगवार राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की भी सहूलियत का ध्यान रखने के लिए अ​धिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। शनिवार को सेस में आयोजित कैंप का जायजा लेने के लिए एमडी बड़ागांव और करीमाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिल जमा करने में …

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यांचल एमडी सूर्यपाल गंगवार राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की भी सहूलियत का ध्यान रखने के लिए अ​धिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। शनिवार को सेस में आयोजित कैंप का जायजा लेने के लिए एमडी बड़ागांव और करीमाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिल जमा करने में आ रही परेशानियों के बारे में पूछा।

एमडी ने कई घरों पहुंचकर लोगों से बिल भुगतान में दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उनकी इस कोशिश पर कई लोगों ने मौके पर ही बिलों का भुगतान कर दिया। इसके साथ ही कई और लोगों ने जल्द से जल्द भुगतान की बात कही।

संबंधित समाचार