हाथरस में हुए हादसे में पीलीभीत की एक महिला की भी गई जान...परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में पूरनपुर की एक महिला की भी मौत हुई है। जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन महिला का शव लेने के लिए रवाना हो गए।
पूरनपुर क्षेत्र में भी भोले बाबा के बड़ी संख्या में अनुयाई है।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में चल रहे सत्संग में शामिल होने के लिए पूरनपुर से भी सैकड़ों लोग बसों में सवार होकर गए थे। इस दौरान, बागर, घुंघचाई,  चांट फिरोजपुर, गोपालपुर सहित कई गांवों से बसें हाथरस गई थी।

मंगलवार को सत्संग में भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने के बाद जाने वाले अनुयायियों से उनके परिजनों संपर्क करना शुरू कर दिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बागर की रहने वाली रामदेवी (50)पत्नी रामदीन भी गांव के मेवाराम, विकास, ओमवती और राधिका के साथ सोमवार को सत्संग में शामिल होने गई थी। सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में रामदेवी की मौत हो गई।

इसकी जानकारी लगने पर रामदेवी के घर में कोहराम मच गया। उनके साथ गए लोगों के परिजन भी घबरा गए। उन्होंने फोन से संपर्क कर उनसे कुशल क्षेम पूछी। जानकारी लगने के बाद रामदेवी के परिजन हाथरस रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मिष्ठान व्यापारी के घर लाखों की चोरी, सोता रहा परिवार नहीं लगी भनक..पुलिस छानबीन में जुटी

संबंधित समाचार