बरेली: उमस ने किया परेशान, अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिछले 24 घंटे में 42 मिमी बारिश

बरेली, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में अधिकतम 6.5 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मंगलवार सुबह 100 और शाम को बारिश के चलते 94 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज हुई। इस दौरान उमस ने लोगों को परेशान किया। हवाओं की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह बारिश के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कॉलेजों में कार्यशाला आयोजित कर दी जाए नए कानूनों की जानकारी

संबंधित समाचार