बरेली: जिले से छह एसडीओ समेत 21 जेई का तबादला, लंबे समय से जमे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पावर कारपोरेशन ने सोमवार रात जारी की सूची, कई एडीओ और जई लंबे समय से जमे थे

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने एक्सईएन के बाद लंबे समय से जमे एसडीओ और जेई के तबादले करने शुरू कर दिए हैं। जिले से छह एसडीओ और 21 जेई को दूसरे जिलों में भेजा गया है। आगे कर्मचारियों के भी तबादले होने की संभावना है।

सोमवार रात जारी हुई तबादला सूची के अनुसार में किला सब स्टेशन के एसडीओ भगवान दास को लखनऊ भेजा गया है। यहां काफी दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। कई बार लोग सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी तबादले को इसकी वजह बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, यहां के जेई प्रदीप भारती को देवीपाटन भेजा गया है।

फतेहगंज पश्चिमी के एसडीओ अखिलेश यादव को लखनऊ, फतेहगंज पूर्वी के एसडीओ सतीश जायसवाल को सीतापुर, शहरी क्षेत्र में तैनात एसडीओ रियाजुद्दीन को अयोध्या भेजा गया है। आंवला में तैनात एसडीओ सत्येन्द्र को भी जिले से बाहर भेजा गया है। जेई दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार को देवीपाटन, संत कुमार, राहुल श्रीवास्तव, सोमप्रकाश को सीतापुर भेजा गया है। जेई रामा शंकर, अश्विनी कुमार शर्मा, सुभाष कश्यप, रमेश चंद्रा, मनोज कुमार, सुशील यादव समेत 19 जेई को जिले से बाहर भेजा गया है। इनमें से कई एसडीओ और जेई लंबे समय से जिले में जमे हुए थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीडीओ साहब बड़े अधिकारी हैं...50-60 हजार से कम थोड़े ही लेंगे

संबंधित समाचार