बारिश के चलते आज बहराइच के स्कूलों में Rainy day घोषित, बंद रहेंगे स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में निरंतर हो रही बारिश के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मिट्टी के दीवार भी गिर रहे हैं। लेकिन परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। 

बारिश में कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को जिले भर के परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। बीएसए ने बताया कि अवकाश के बाद भी स्कूलों का संचालन किया गया तो कार्रवाई की जायेगी।

2 (5)

ये भी पढ़ें -हाथरस सत्संग हादसा: हादसे को लेकर ‘भोले बाबा’ को कई जिलों में तलाश रही पुलिस, सख्त एक्शन की तैयारी

संबंधित समाचार