बहराइच: राहुल गांधी का व्यापारियों ने जलाया पुतला, हिंदू समाज पर दिए बयान पर जताई नाराजगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/ बहराइच, अमृत विचार। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दू समाज को लेकर दिये गए बयान को व्यापारियों ने हिन्दू विरोधी करार देते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

पयागपुर में बुधवार को भाजपा नेता लोकवाणी केन्द्र संचालक दानेंद्र शर्मा की अगुवाई में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने "राहुल गांधी मुर्दाबाद, हिन्दू विरोधी राहुल गांधी मुर्दाबाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुये भूपगंज बाजार के चौक चौराहे का भृमण कर मालगोदाम चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। व्यापारी नेता दानेंद्र शर्मा ने कहा कि हिन्दू को हिंसक कहकर राहुल गांधी ने हिन्दू समाज का अपमान किया है,जिसे हिन्दू समाज बर्दाश्त नही करेगा।किराना व्यवसायी विष्णु मित्तल ने नेता विपक्ष के इस बयान की निदा करते हुए उन्हें हिन्दू समाज से माफी मांगने की बात कही। पुतला दहन में पवन कमांडो, सूरज शर्मा भारद्वाज, प्रशांत सिंह,पंकज शर्मा,ऐश्वर्य रस्तोगी, संतोष रस्तोगी"गुड्डू", उत्तम त्रिपाठी,प्रभात तिवारी, ओम गुप्ता, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -गोंडा: स्मार्टफोन की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात