बहराइच : चोरी में असफल होने पर महिला पर धारदार हथियार से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिन दहाड़े घर में घुसे चोर हुए फरार 

मोतीपुर, बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत मिहीपुरवा निवासी आभूषण व्यवसाई के घर में बुधवार को दिनदहाड़े चोर घुस गए। घर के पीछे से घुसे चोरों ने व्यवसाई की पत्नी को देख उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर सभी फरार हो गए।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी राम आशीष सोनी बड़े आभूषण व्यवसाई हैं। उनकी बाजार में ही सोने चांदी की दुकान संचालित है। घर में बुद्धवार को 3:30 बजे पीछे की दीवार से घुसे चोरों ने घर से छत पर कपड़े उठाने गई महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।महिला के चीख पुकार करने पर चोरों ने महिलाओं के मुंह बंद करने का प्रयास किया। जब चोरी करने में असफल रहे।

तभी दोनों चोर उसी रास्ते से भाग निकले। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान मालिक राम आशीष सोनी ने बताया कि अभी एक हफ्ते पहले उसी रास्ते से आए चोरों ने नौकर को थप्पड़ मारकर फरार हुए थे। जिसकी तहरीर मोतीपुर पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोतीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है।मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। मोतीपुर पुलिस टीम पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :- Acid Attack: नीट काउंसलिंग के लिए जा रही छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी हुआ शिकार

 

संबंधित समाचार