प्रतापगढ़ में दरोगा ने विवादित बताकर गिराई दीवाल,सीओ ने दी सफाई
कुंडा प्रतापगढ़ अमृत विचार : राजस्व के मामले में सरकार भले ही संवेदनशील हो जाये लेकिन उसे अमल में लाने वाले ही बेपरवाह हो जाएं तो कोई कुछ नहीं कर सकता है। ऐसे ही एक जमीनी विवाद के मामले में दरोगा ने ईंट से बनी दीवाल को धक्का देकर गिरा दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। जवाब में सीओ ने सफाई देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन कराया गया। मामले को लेकर तरह - तरह की चर्चा रही।
कुंडा क्षेत्र के शेरगढ़ फेरई का पुरवा गांव के आनंद मिश्र व उमाशंकर मिश्र चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच सालों से जमीनी विवाद चल रहा था। उमाशंकर मिश्र उस जमीन में निर्माण करने का प्रयास करता था। उमाशंकर ने उस जमीन पर दीवाल बना लिया था। जिसे लेकर आनंद मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दरोगा मनोज कुमार ने ईंट से बनी दीवाल को गिरा दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ( अमृत विचार ऐसे किसी वीडियो व उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।
।वीडियो वायरल होने के बाद सीओ कुंडा अजीत सिंह ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि चचेरे भाइयों में जमीनी विवाद है। मामले में कोर्ट का स्टे था,एक पक्ष जबरन निर्माण कर रहा था।पूर्व में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान भी किया गया था। वहीं पीड़ित आनंद मिश्र ने एसपी डा.अनिल कुमार को शिकायती पत्र देकर दरोगा पर पैसे लेकर दीवाल गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से भी ऑनलाइन शिकायत की है। पीड़ित को एसपी ने न्याय का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें :- Acid Attack: नीट काउंसलिंग के लिए जा रही छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी हुआ शिकार
