Unnao: घर के दरवाजे पर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पैसों के लेनदेन को लेकर था विवाद, तीनों आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव में देर रात पुराने विवाद के चलते घर के दरवाजे पर बैठे युवक को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें, बहुराजमऊ निवासी समरजीत (45) पुत्र रंजीत सिंह देर रात घर के दरवाजे बैठा हुआ था। परिजनों की मानें तो इस दौरान अचलगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी राजा सिंह और सनी सिंह व जनपद रायबरेली का रहने वाला एक अज्ञात व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचे और पुराने विवाद के चलते समरजीत को गोली मार दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। गांव के ही सुरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

गोलीकांड की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष राजपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समरजीत को घायल अवस्था में उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने समरजीत को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। 

घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार बीते 12 जून को समरजीत के बेटे सूरज से पास के एक ढाबे में खाने के रुपये को लेकर कहासुनी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Banda: दोषी आपूर्ति निरीक्षक व कोटेदार पर होगी कार्रवाई; मिलीभगत से किया था खाद्यान्न घोटाला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका