रुद्रपुर: गोलीकांड का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगालने में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सामान्य सी दिखने वाली गोलीकांड की घटना के पीछे का मकसद का पर्दाफाश किए जाने के बाद अब पुलिस की सात टीमों ने जहां शूटरों की धरपकड़ को तेज कर दिया है। वहीं पुलिस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को जोड़ने में जुट गई है। यही कारण है कि एसएसपी के आदेश के बाद सात टीमों ने कई राज्यों में डेरा डाल लिया है और हर उस दिशा में तफ्तीश कर रही। जो यूके में बैठे सहज विर्क से जोड़ती है। कारण शूटर की व्यवस्था बड़े गैंगस्टरों द्वारा किए जाने की संभावना है।

बताते चलें कि 27 जून को सुनार गली गदरपुर निवासी अधिवक्ता प्रशांत सिंह पर बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने 3 जुलाई को रेकी करने वाले तीन आरोपी वंश दीप सिंह, मंदीप सिंह रायर और करण जीत सिंह संधू को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय तार जुड़े होने की जानकारी दी थी। एसएसपी ने बताया था कि यूके में बैठे सहज विर्क के इशारे पर ही रेकी और गोली कांड को अंजाम दिया गया, लेकिन शूटर का कोई भी लोकल कनेक्शन नहीं निकला।

ऐसे में पुलिस का दावा है कि शूटरों की व्यवस्था सहज ने बाहरी राज्यों से या फिर बड़े गैंगस्टर के द्वारा मुहैया कराया होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सात टीमों का गठन किया और पंजाब, चंडीगढ़, बरेली, रामपुर सहित कई राज्यों में टीमों को रवाना कर दिया है। जहां पुलिस टीमें शूटर की तलाश  के साथ-साथ सहज विर्क, शूटर व लोकल गुर्गों की खोजबीन करेगी। कारण सहज द्वारा फिरौती गैंग बनाने के इरादों को पुलिस भाप चुकी है और नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति बना चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज