अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना, कहा-वो खुद बनना चाहते हैं UP के CM 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा है। अब से कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हट जाएं और वो खुद सीएम बन जाएं। 

मीडिया से अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे आयोजनों में तय लोगों से ज्यादा की भीड़ पहुंचती है। अखिलेश ने कहा कि हाथरस में हुई घटना के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से दूसरों पर पहले भी आरोप लगाए जाते रहे हैं, ये उनका पुराना काम है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में हम सबसे पहले जनता के पास गए और इसका हमें फायदा भी मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि पता नहीं सीएम योगी इसको लेकर कुछ कर क्यों नहीं रहे हैं। 

बसपा के पूर्व सांसद सपा में हुए शामिल 
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी में सहारनपुर से बसपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ क्षेत्र से आये हुए सैंकड़ों समर्थक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। 

ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री योगी की प्रदेशवासियों से अपील, 20 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएं

संबंधित समाचार