उन्नाव: फांसी पर लटका मिला सुरक्षा गार्ड का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड ने ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर फैक्ट्र पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन से बात कर किसी तरह हंगामे को शां‍त …

उन्नाव, अमृत विचार। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड ने ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर फैक्ट्र पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन से बात कर किसी तरह हंगामे को शां‍त करवाया।

शहजादपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रतिपाल बीते 6 साल से शहर के दही चौकी स्थित दफ्ती फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड था। ड्यूटी के दौरान शनिवार की सुबह 10 बजे रतिपाल का छोटा बेटा छोटू खाना लेकर फैक्ट्री पहुंचा तो गेट के पास मौजूद लोगों ने बताया कि रतिपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत करा फैक्ट्री प्रबंधन से उनकी वार्ता कराई। फैक्ट्री मालिक ने मृतक की पत्नी को 30 हजार रुपये नगद और चार लाख रुपए का चेक दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हो गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

संबंधित समाचार