Bareilly News: 7 जुलाई तक झमाझम बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। गुरुवार को कभी धूप तो कभी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का  'ऑरेंज'  अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को 6.55 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मौसम कुछ खुलने के आसार हैं। बुधवार को जुलाई में 11 साल बाद अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 30.5 और न्यूनतम 1.5 डिग्री सेल्सियस कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 100 प्रतिशत और शाम 88 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जारी सक्रिय मानसून की परिस्थितियों के कारण ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: दहशत में शाही...जैसे नौ महिलाओं को मारा गया, वैसे ही की अनीता की हत्या

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश