बरेली: सीबीगंज में गली में खेल रहे तीन बच्चों पर कुत्तों ने बोला हमला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया में बुधवार शाम गली में खेल रहे तीन बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्चों की जान बचाई। हमले में बच्चे घायल हो गए हैं।

सीबीगंज के बंडिया, खना गौंटिया और मथुरापुर गांव में पिछले साल खुंखार कुत्तों ने चार बच्चों पर हमला करके उनकी जान ले ली थी। इसके बाद भी कुत्तों की धरपकड़ नहीं की गई। बंडिया गांव निवासी मोनिस ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी 12 साल की बहन नन्नी मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाया। 

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव में कई बार बच्चों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी कुत्तों को पकड़वाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: दहशत में शाही...जैसे नौ महिलाओं को मारा गया, वैसे ही की अनीता की हत्या

 

संबंधित समाचार