पिछले साल में चार गुना बढ़ा साइबर अपराध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालसाजों ने तीन साल में 146 के खातों से उड़ाये एक अरब, इस साल छह महीने में 97 खाते से डेढ़ अरब की रकम कर दी पार

इंद्रभूषण दुबे, लखनऊ । साइबर अपराध साल दर साल बढ़ता जा रहा है। 2021, 2022 और 2023 में साइबर जालसाजों ने 146 लोगों के खाते से एक अरब रुपये उड़ाये थे। तो वहीं इस वर्ष महज छह महीने में ही 97 लोगों से डेढ़ अरब रुपये ठग लिए। पुलिस की कार्रवाई भी पिछले चार साल में इस बार अधिक हुई है। पुलिस के मुताबिक साइबर ठगों का नेटवर्क बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फैला है। पुलिस इसे आसानी से नहीं तोड़ पा रही है।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार चार गुना मामले दर्ज किए गए हैं। जहां 2023 में कुल 54 मामले दर्ज किए गए। वहीं इस वर्ष महज छह महीने में 97 मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं 2021 में 50 और 2022 में 42 मामले दर्ज हुए। पिछले तीन साल में दर्ज मामलों पर नजर डाली जाए तो इस वर्ष जालसाजों ने ठगी की रफ्तार चार गुना बढ़ा दी है। पुलिस टीम उनके नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। चार साल में साइबर जालसाजों ने कुल 2,48,71,08,370 रुपये ठग लिए। इनमें से पुलिस के प्रयास से कुल 1,93,39,84,958 रुपये पीड़ितों को वापस मिल सके।

cyber crime 123123123

दो बार में पुलिस कराई 85 फीसदी से अधिक बरामदगी

साइबर क्राइम थाने के खुलासे और गिरफ्तारी के आकंड़े बताते हैं कि चार साल में मात्र दो बार ही पुलिस टीम ने 85 फीसदी से अधिक की रकम बरामद कराई है। 2022 में 42 मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 21 का बिना गिरफ्तारी के चालान किया गया। इसके अलावा 16 में आरोप पत्र दाखिल किया तो 21 में अंतिम रिपोर्ट लगाई। वहीं पीड़ितों के खाते से उड़ाए गए 76,42,54,000 रुपये से 73,27,17,961 रुपये बरामद कर लिए।

जो करीब 95 प्रतिशत है। इसके अलावा चालू वर्ष में पुलिस टीम ने 85 फीसदी रकम पीड़ितों को वापस कराई है। इस वर्ष 97 मामले दर्ज किए गए। इनमें 17 की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। वहीं, खाते से गई रकम 1,52,40000,50 रुपये में से 1,19,63,20000 रुपये की बरामदगी की है। जो करीब 85 प्रतिशत है। जहां तक खुलासे और गिरफ्तारी की बात करें तो 2021 में 30 आरोपी गिरफ्तार हुए थे। वहीं 50 पीड़ितों के खाते से गए 7,80,043,20 रुपये में 35,41,997 बरामदगी की गई।

2021 और 2023 में हुई सबसे कम बरामदगी

साइबर क्राइम थाने में 2021 और 2023 में सबसे कम बरामदगी हुई थी। इन दोनों सालों में पुलिस की कार्रवाई भी काफी धीमी रही। 2021 में 50 एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें 36 नामजद और 102 आरोपी के नाम विवेचना में आए। पुलिस 30 की ही गिरफ्तारी की थी। एक मामले में कुर्की भी की। वहीं, 65 का बिना गिरफ्तारी के चालान किया गया। 42 में आरोप पत्र और 31 में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई। खाते से गायब रकम 7,80,043,20 रुपये में से 35,41,997 ही बरामद कर सकी। जो कुल साढ़े चार प्रतिशत था। वहीं, 2023 में 54 मामलों में दो को गिरफ्तार किया गया। 14 को बिना गिरफ्तारी के चालान किया। 11 में आरोप पत्र और 15 में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की। खाते से गए रकम की बरामदगी का प्रतिशत 1.19 प्रतिशत रहा। पुलिस 12,08,50,000 रुपये में 14,05,000 ही वापस करा सकी।

ये भी पढ़ें -बहराइच में जलभराव के बीच निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण, किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार