बरेली: बारिश में गोवंशीय पशुओं को गोशाला में दें संरक्षण- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक में गोवंशीय पशुओं को लेकर दिए निर्देश 413
आंवला, अमृत विचार। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला तहसील सभागार में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को लेकर समीक्षा बैठक की। गोवंशीय पशुओं को बारिश में संरक्षण देने और गोशालाओं की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों में जलभराव की समस्या के निस्तारण के इन्तजाम किए जाएं और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं एवं वैक्सीन की उपलब्धता तय की जाए। उन्होंने बाढ़ से पशुधन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव एवं पशुहानि से बचाव के लिए कहा।
इसके साथ ही निर्देश दिए कि छुट्टा पशु सड़कों अथवा खेतों में दिखाई दें तो उन्हें उपयुक्त स्थल पर संरक्षित किया जाए। गोआश्रय स्थलों के निर्माण के लिए आवंटित धनराशि को पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का पालन करते हुए व्यय किया जाए। वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नैपियर घास लगवाई जाए। जिससे हरे चारे की उपलब्धता वर्ष भर रहे।
इस दौरान एसडीएम आंवला नहने राम, सीओ नीलेश मिश्र, अधिशासी अधिकारी आंवला, बिशारतगंज, सिरौली, बीडीओ आलमपुर जाफराबाद, रामनगर, मझगवां, थानाध्यक्ष आंवला, बिशारतगंज, भमोरा, अलीगंज, सिरौली आदि मौजूद रहे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निराश्रित पशुओं को 5 से 20 जुलाई तक अभियान चलाकर गोशाला में पहुंचाया जाए। ताकि किसानों को बारिश में फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों पर न रहना पड़े।
कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा के हो बेहतर इंतजाम
पशुधन मंत्री ने सावन माह में कांवड़ यात्रा निकलेगी। कावड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम बेहतर हों। साफ सफाई आदि का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़कों पर जल भराव को रोकने, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि को लेकर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- बरेली: विश्वविद्यालय परिसर में लागू होगा एकेडमिक कैलेंडर, एक साथ होंगी परीक्षाएं
