नोएडा के लाजिक्स मॉल में लगी आग, काबू पाने में जुटे फायर फाइटर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा शहर स्थित लॉजिक्स मॉल में कुछ शोरूम में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां पहुँची हैं, फायर फाइटर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घने धुएं के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 32 -ए में स्थित लॉजिक्स सिटी सेंटर में आज सुबह एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कई जगह मॉल में लगे शीशों को तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने धुआं बाहर निकाला है। चौबे ने बताया कि घटना के समय कुछ लोग माल के अंदर फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। बताया जाता है कि मॉल में आग लगने की वजह से लोगों में भगदड़ मच गई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने संभाला। 

ये भी पढ़ें - Good news: अब बिना सत्यापन दो दिनों में जारी होगा जाति प्रमाणपत्र

संबंधित समाचार