Unnao News: नशे की हालत में पिता-पुत्र ने सिपाही को छत से फेंका, हालत गंभीर...सूचना पर पहुंची थी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्नाव, अमृत विचार। आसीवन थानाक्षेत्र के गौरा कला गांव में नशे की हालत में पिता- पुत्र आपस में गाली गलौज कर रहे थे। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने  डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। 

घटना के बाद पुलिसकर्मी छत पर चढ़ गये तो एक सिपाही को पिता- पुत्र ने छत से नीचे फेंक दिया। छत से गिरने के कारण सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

आसीवन थानाक्षेत्र के गौरा कला निवासी सरवन (57) पुत्र नन्हा और सरवन का बेटा मनीष (21) शराब के नशे में धुत होकर आपस में गाली गलौज कर रहे हैं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।  सूचना पर पीआरबी 3236 मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही पिता पुत्र ने पुलिसकर्मियों पर छत से चढ़कर ईंट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। 

जिसका बचाव करते हुये सिपाही कृष्ण देव घर में घुसकर छत पर चढ़ा और उन्हें पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पिता-पुत्र ने सिपाही कृष्ण देव को छत से नीचे फेंक दिया। छत से नीचे गिरने के कारण सिपाही के सिर व पैर में गंभीर चोट लग गई। 

मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मी ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल लेकर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरवन, मनीष को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: दिनदहाड़े स्टैंड संचालक की गोली मारकर नृशंस हत्या...उस्मानपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात

संबंधित समाचार