Kanpur Dehat Crime: पत्नी ने मित्र के साथ पति को पीट-पीटकर किया अधमरा...मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवली कोतवाली क्षेत्र की घटना, फॉरेिंसक टीम ने जुटाए साक्ष्य

कानपुर देहात, अमृत विचार। मारग मैथा में महिला ने अपने मित्र के साथ पति को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। देर रात उसे सीएचसी शिवली ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित दिया। मृतक की मां ने बहू और उसके दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के हतिका गांव निवासी विनीत उर्फ मंजुल (40) नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। वर्तमान में वह मारग मैथा में मकान बनाकर पत्नी नेहा उर्फ दीपा के साथ रहता था। पत्नी से विवाद के कारण वह बाहर रहता था। पिछले हफ्ते ही बच्चों के एडमिशन को लेकर वह घर आया था। उसके घर में पड़ोस के एक युवक आने-जाने को लेकर हो रही बदनामी के कारण उसने पत्नी से इस बात को लेकर नाराजगी व्यक्त की और उसे घर में आने को माना किया था। 

मां का आरोप है इसी बात को लेकर गुरुवार की रात को उसकी पुत्रवधू ने अपने साथी के साथ मिल कर विनीत को घर में डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां ईएमओ ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां कमला बदहवास हो गई। जबकि भाई विनय, बहन अलका व संपुल का रो-रो कर बुरा हाल है। 

वहीं सीएचसी से भेजी गई सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य संकलित कराए। मृतक की मां ने पुत्रवधू के साथ उसके साथियों के ऊपर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। मामले में छानबीन की जा रही है।

मृतक के शरीर में ग्यारह चोटों के निशान

मारग मैथा में युवक की मौत के बाद शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। जिसमे मृतक के सिर के पिछले हिस्से में किसी वजनदार वस्तु का प्रहार पाया गया। साथ ही शरीर में चोटों के ग्यारह निशान भी पाए गए। मौत का कारण शॉक एंड हैमरेज बताया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: दिनदहाड़े स्टैंड संचालक की गोली मारकर नृशंस हत्या...उस्मानपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात

संबंधित समाचार