बहराइच: छप्पर के नीचे दबकर वृद्ध महिला की मौत, बाल-बाल बचा पति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत सेवढ़ा निवासी एक ग्रामीण का फूस से बना मकान शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान गिर गया। इस दुर्घटना में छप्पर के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। वहीं मकान से बाहर होने के चलते महिला का पति पति बाल-बाल बच गया।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवढ़ा निवासी झुकना देवी (65) अपने पति गुरई के साथ रहती थी। मकान फूस का बना हुआ है। वहीं बेटे गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर अलग रहते हैं। बारिश के चलते मकान की हालत खराब हो गई है। शुक्रवार भोर तकरीबन चार बजे वृद्ध ग्रामीण बकरी को घास चराने के लिए गया था, जबकि पत्नी घर पर अकेली थी। काफी देर तक पत्नी के न आने पर वृद्ध दोबारा घर पहुंचा तो देखा कि मकान गिरा हुआ था और छप्पर के नीचे उसकी पत्नी नीचे दबी हुई थी। गांव के लोगों ने मलबा हटाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें -गोंडा पुलिस ने दिलीप हत्याकांड का किया खुलासा, दो हजार रुपये की खातिर दोस्त ने किया था मर्डर

संबंधित समाचार