सड़क हादसे में पिता-पुत्र की रामपुर में मौत
रामपुर/मुरादाबाद/अमृत विचार। कोसी पुल पर रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला मुरादाबाद के थाना कटघर के मोहल्ला कैथ वाली मस्जिद निवासी सुलेमान अपने 12 साल के बेटे अली अहमद और 10 साल …
रामपुर/मुरादाबाद/अमृत विचार। कोसी पुल पर रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला मुरादाबाद के थाना कटघर के मोहल्ला कैथ वाली मस्जिद निवासी सुलेमान अपने 12 साल के बेटे अली अहमद और 10 साल के बेटे मदनी के साथ दोपहर में रामपुर आये थे।
देर शाम को वापस घर जाते समय आश्रम पद्धति के मोड़ पर सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस प्रभारी दुर्गा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सुलेमान और 10 साल के बेटे मदनी को चिकित्सक ने मृत बताया, जबकि अली अहमद की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वे लोग भी रामपुर के लिए रवाना हो गए। रोडवेज बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
