लखनऊ: सिर के आधे हिस्से में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है माइग्रेन
लखनऊ,अमृत विचार। यदि सिर के आधे हिस्से में दर्द रहता है तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि, ये माइग्रेन हो सकता है। यह जानकारी सुशांत गोल्फ सिटी के न्यू केयर सेंटर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. असद अब्बास ने दी।
उन्होंने बताया माइग्रेन एक आम समस्या है और इसको एक साधारण सिर दर्द नहीं समझना चाहिए। क्योंकि, बहुत सारे ऐसे रिसर्च हैं, जिनमें यह देखा जा रहा है कि क्रॉनिक माइग्रेन के पेशेंट में आगे चलकर डिमेंशिया या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। माइग्रेन का दर्द बहुत ज्यादा तकलीफ देता है।
यह दर्द 4 से 72 घंटे तक लगातार हो सकता है। दो तिहाई महिलाएं भी इस रोग से पीड़ित होती हैं। डॉ. अब्बास बताते हैं कि कई शोध में यह सामने आया है कि ऐसी डिवाइस हैं, जो बिना दवा के भी माइग्रेन के इलाज में कारगर हैं। लेकिन वह दर्द के समय राहत नहीं दिला पाती। इसमें रिमोट इलेक्ट्रिकल न्यूरोडयूलेशन (आरईएन)डिवाइस काफी कारगर है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: बहुचर्चित अपहरण कांड में डॉन बबलू श्रीवास्तव व उसका भतीजा दोषमुक्त
