मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने भाजपाइयों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- दोषियों की गिरफ्तारी हो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपाइयों के खिलाफ जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने भाजपाइयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को गाली-गलौज करने पर भाजपाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। 

प्रदर्शन केदौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रकट करने के तरीके भी लोकतांत्रिक होते हैं। लेकिन भाजपा ने इसे व्यक्तिगत बना दिया है। बनारस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर राहुल गांधी का चित्र जलाकर  भाजपा ने लोकतंत्र को कलंकित करके रख दिया। जिलाध्यक्ष ने ठाकुरद्वारा में राहुल गाधी के पुतला दहन के दौरान की गई भाजपा नेताओं की गाली गलौज को भी उनके ओछेपन का प्रमाण बताया। 

कांग्रेसियों ने इनमे पुलिस प्रशासन की सहमति होने का खुला आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी पुलिस प्रशासन से की। बाद में जोरदार नारेबाजी के बीच राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपकर उनसे हस्तक्षेप की गुहार लगाई। वरिष्ठ नेता अनूप दुबे, अमीरुलहसन जाफरी, विवेक वुप्त, विवेक अग्रवाल, गौरव द्विवेदी, शिशुपाल जाटव, शकील चौधरी, अफजल साबरी,भयंकर सिंह बौद्ध,राजेन्द्र वाल्मीकि, मंगलसेन, जयप्रकाश ठाकुर, रामस्वरूप सागर, सिंह, परम् सिंह सैनी, योगेंनदर, डॉ सिराज, चौधरी संजीव सिंघल, दाऊद, विवेक कुमार और प्रवक्ता सुधीर पाठक समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

ये भी पढे़ं : IND-W vs SA-W : पहले मैच में हार के बाद राधा यादव ने कहा, हमने गेंदबाजी में कुछ गलतियां की 

संबंधित समाचार