Etawah Crime: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव...हत्या का आरोप, दो साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

इटावा, अमृत विचार। दो साल पहले धूमधाम से शादी होने पर बेहतर भविष्य के सपने संजोने वाली विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा गया तो सनसनी फैल गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

शहर में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सरस्वती बिहार कालोनी में रहने वाले पंकज की 25 वर्षीय पत्नी आरती का शव फांसी के फंदे पर लटका रविवार सुबह देखा गया तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी बलराम मिश्रा और चौकी प्रभारी गंगासागर फोर्स तथा फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, विस्तृत छानबीन करके टीम से मौके से नमूने एकत्रित कराए। 

मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि बेटी का विवाह पंकज के साथ एक मई 2022 को किया था। आरती का ससुराली गांव दुगावली थाना बसरेहर में है और इसका मायका गांव जाफरपुरा थाना ऊसराहार में है। मृतिका की मौसी की बेटी उषा ने बताया कि आए दिन पंकज और आरती के बीच शादी के कुछ महीने बाद लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था और कई बार राजीनामा भी किया गया था। 

शनिवार को पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते उसे मार डाला गया। मृतका के पति पंकज ने बताया कि रात में एक कमरे में दोनों लोग सो रहे थे। आरती ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी  कर ली। सुबह मामा कमलेश कुमार ने देखा तो चीख-पुकार मच गई, पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतिका के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा।

ये भी पढ़ें- Etawah News: सफारी पार्क में रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुए की हालत गंभीर...दो माह से नहीं हो पा रहा खड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता