बहराइच: खेत में काम करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के मनिकापुर गांव निवासी एक युवक रविवार को खेत गया था। तालाब के निकट युवक खड़ा था। इसी दौरान मिट्टी गिरने से उसकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। पयागपुर थाना अंतर्गत मनिकापुर के निबिया कुट्टी निवासी अशोक पाल(20) रविवार शाम को अपने खेत में काम करने गया था। 

खेत के बगल में ही एक तालाब भी है। काम करने के दौरान वह तालाब के किनारे पहुंचा तभी अचानक किनारे की मिट्टी भर भराकर गिरी, जिसके कारण वह भी तालाब मे गिर गया। लोगों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला पाया। 

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी खोज बीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने गोताखोरों को तालाब मे उतारा तो पता चला कि गिरी मिट्टी के नीचे ही अशोक का शव दबा हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Auraiya: अग्निशमन विभाग में तैनात कांस्टेबल ने युवती को दिया शादी का झांसा, किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार