बरेली: मौलाना तौकीर रजा बोले- नशे के चंगुल से निकलेंगे नौजवान तो बहनों का धर्म परिवर्तन रुकेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मुस्लिम लड़कियों के धर्मपरिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका आरोप है कि एक मुहिम चलाकर मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन आरएसएस की शह पर किया जा रहा है। बाकायदा इसके लिए फंडिंग की जा रही है। साजिश किसकी है, इससे ज्यादा अहम यह है कि मुसलमानों की गैरत कहां चली गई। इस सबसे ज्यादा जरूरी है कि यह हो क्यों रहा है। मौलाना ने इसके लिए मुस्लिम नौजवानों में बढ़ती नशे की लत को जिम्मेदार ठहराया है।

मौलाना ने कहा कि जो मुस्लिम लड़की अपना मजहब छोड़ने को तैयार है, आखिरकार उसकी तालीम और घर का माहौल क्या है। दरगाह पर भी बहुत सारे ऐसे लोग आते हैं जो किसी लालच या फिर प्रेम के कारण अपना मजहब बदलना चाहते हैं, हमने ऐसे लोगों को मुसलमान बनाने पर पाबंदी लगाई हुई है।

हकीकत यह है कि असल साजिश की तरफ मुसलमानों का ध्यान नहीं जा रहा है। देर रात तक मुस्लिम बस्तियों में नौजवान झुंड लगाए रहते हैं, उनके पास कोई रोजगार नहीं है। किसी घर से लड़की जा रही तो उसकी वजह है कि उसकी बहन जानती है कि भाई इस लायक नहीं कि उसकी शादी कर सकें। इस पर उलमा को भी ध्यान देने की जरूरत है। पुलिस के संरक्षण में मुस्लिम बस्तियों में नशे का कारोबार हो रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता