शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मीरानपुर कटरा-जलालाबाद रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव छिकड़ापुर निवासी 26 वर्षीय करन अपने भांजे 22 वर्षीय अनूप कुमार के साथ रविवार रात बाइक से ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। गांव से कुछ दूर निकलने पर बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे अनूप की मौके पर ही मौत हो गई और करन बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इधर मौके पर खून से लथपथ पड़े दोनों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिवार वालों तक सूचना पहुंची। जिसके बाद घायल करन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। 

संबंधित समाचार