बाराबंकी: बगैर तलाक दिए किया दूसरा निकाह, विरोध पर पीटा, पति समेत पांच पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। एक महिला ने बिना तलाक दिए पति पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति और दूसरी पत्नी समेत पांच सदस्यों के विरूद्ध केस दर्ज हुआ है। मोहम्मदपुर खाला थानें में तहरीर देकर सूरतगंज कस्बा की गुलनाज ने गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसका निकाह दो वर्ष पहले 30 मार्च को इसी थाने के बखरिया टोला कस्बा बेलहरा निवासी आवेश के संग हुआ था। लेकिन पुत्री के जन्म के बाद से ससुराल वाले उसको कम दहेज दिए जाने का ताना मार प्रताड़ित करते थे और मारपीट कर घर से भगा दिया। तब गुलनाज मायके चली आई। 

कुछ दिन पहले उसे ज्ञात हुआ कि आवेश ने दूसरा निकाह कर लिया है। 17 जून को गुलनाज अपनी मां और मामा के साथ ससुराल पहुंची तो उसने देखा कि आवेश ने सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाने के बेहमा चौकी स्थित भट्टे के निकट रहने वाली रहनुमा से दूसरा निकाह करके उसे ले आया है। गुलनाज ने बिना तलाक दूसरी शादी किए जाने का कारण पूछा तभी पति आवेश व सास नूरबानों, ससुर अमीन, देवर  मोबीन और रहनुमा ने एकराय होकर मारापीटा और धक्का मारकर घर से भगा दिया। गुलनाज ने दूसरी पत्नी के घर वालों पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। 

उधर गुलनाज की तहरीर पर जान से मार देने की धमकी, बिना तलाक दूसरी शादी किए जाने, और दहेज उत्पीड़न सहित छह धाराओं में केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा अंकित कर विवेचना शुरु कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -UP में भारी वर्षा से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई गांवों में आई बाढ़

संबंधित समाचार