मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस की राजधानी मास्को पहुंचने पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। पीएम मोदी का विमान स्थानीय समयानुसार पौने तीन बजे मॉस्को के  व्नुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। रूसी सरकार ने प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव को पीएम मोदी की अगवानी के लिये भेजा था।

गौरतलब है कि यह पहला मौका था कि जब डेनिस मंटुरोव ने किसी विदेशी शासनाध्यक्ष की हवाईअड्डे पर अगवानी की है। इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मॉस्को यात्रा के दौरान डेनिस मंटुरोव से कनिष्ठ उप प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की थी। पीएम मोदी को रूसी सशस्त्र सेनाओं की एक संयुक्त टुकड़ी ने सलामी गारद पेश की और इसके बाद मंतुरोव मोदी के साथ एक ही कार में सवार हो कर होटल के लिए रवाना हो गये।

cats

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के सम्मान में स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से नौ बजे के बीच निजी रात्रिभोज एवं बैठक का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 8-9 जुलाई को मॉस्को की आधिकारिक यात्रा पर आये हैं।

मॉस्को में प्रधानमंत्री क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की कब्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे और उसके बाद मॉस्को में प्रदर्शनी स्थल का दौरा करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद दोनों नेताओं के बीच एक एकांत में बातचीत होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री  मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। बता दें कि पीएम मोदी 9 जुलाई को दोपहर बाद मास्को से विएना के लिए रवाना हो जाएंगे। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के निमंत्रण पर पीएम मोदी 9-10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में रहेंगे।  

यह भी पढ़ेः  Transfer से नाराज UP सहकारी ग्राम विकास बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज