Unnao News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध, विभाग ने एक दिन का वेतन काटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऑनलाइन हाजरी सहित अन्य मांगे पूरी न होने से नाराज हैं परिषदीय शिक्षक

उन्नाव, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में जारी अंतः जिला स्थानांतरण, समायोजन प्रक्रिया में मनमानी और ऑनलाइन हाजिरी के आदेश पर शिक्षक खासे नाराज हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निराला उद्यान में एकत्र होकर रोष जताया। 

बाद में कलक्टे्रट पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा। इधर ऑनलाइन हाजिरी नहीं भरने वाले शिक्षको का एक दिन का वेतन काटने के बीएसए ने आदेश जारी कर दिया।  

निराला उद्यान में एकत्र होने के बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां ज्ञापन सौंपकर आन लाइन उपस्थित आदेश को संशोधित कर रियायत दिए जाने की मांग की। साथ ही शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश, हाफ डे लीव व ईएल की सुविधा दिए जाने पर भी जोर दिया।

इसी तरह आन लाइन पंजिकाओं की प्रवृष्टि में आप्शन शामिल करने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों में उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष मोर्चा, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन आदि के पदाधिकारी शामिल रहे। 

शिक्षक नेता अनुपम मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष भरत चित्रांशी व संकल्प मिश्रा ने अधिकारियों की मनमानी पर नाराजगी जताई। ज्ञापन देने वालों में सुरेश कुमार, अनूप शुक्ला, अतुल, प्रज्ञा शुक्ला, सुनीता, लता, शांभवी, प्रीति, कल्पना, अमिताभ, दिलीप, देवनारायण, प्रदीप वर्मा, मदन गोपाल, सुरेंद्र प्रकाश, शुभम त्रिवेदी, विजय, अतुल वाजपेयी, राम जन्म, कर्म सिंह, विक्रम, रामाशीष, महेंद्र, विक्रम, सौरभ व राजेंद्र आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Banda News: पुलिस लाइन में उप निरीक्षक को अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि...अचानक तबियत बिगड़ने से हुई थी मौत

संबंधित समाचार