हाथरस कांड के बाद कानपुर देहात में एक बाबा का खेल: बड़ी से बड़ी बीमारी और भूत-प्रेत को जड़ से खत्म करने का करता दावा...मात्र इतने रुपये में
हाथरस कांड के बाद कानपुर देहात में भी एक बाबा का खेल सामने आया
कानपुर देहात, अमृत विचार। हाथरस में हुए कांड में 100 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवां दी। अभी भी लोगों का बाबाओं के प्रति विश्वास कम नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला कानपुर देहात में सामने आया है। यहां हरि ओम महाराज नाम से बाबा आस्था के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। वहीं, लोग इतना सब कुछ हाेने के बाद अभी भी सबक नहीं ले रहे है।
देवराहट थानाक्षेत्र के चैन का पुरवा गांव में शक्ति पीठ का मठाधीश बना है, जिसमें हरि ओम महाराज नाम से बाबा रहता है। ये बाबा लोगों की बीमारी से लेकर, भूत-प्रेत के चक्कर तक को खत्म करने का दावा करता है। ये बाबा 20-20 में अपनी फूंक डालकर बोतल का पानी देकर महिलाओं का भूत भगा रहा है। इतना ही नहीं, बाबा दावा भी कर रहा है कि यहां अमेरिका से लेकर विदेश तक भूत भाग जाते है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: शहर में सिर्फ दो वाहन पार्किंग स्टैंड वैध...बाकी सब अवैध, आखिर किसकी शह पर धड़ल्ले से हो रहे संचालित?
