लखनऊ : महिला का पर्स लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश
सरकारी विभाग में तैनात है पत्नी, घर लौटते समय हुई वारदात
जानकीपुरम कोतवाली क्षेत्र में तिकोना पार्क के पास की घटना
लखनऊ, अमृत विचार : जानकीपुरम क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए पर्स लूट कर भाग निकले। धक्का देने से गिरकर महिला घायल हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक, थाना अंतर्गत सेक्टर-आई निवासी सचिवालय कर्मी संजय कुमार दीक्षित ने मंगलवार को प्रार्थना-पत्र दिया। बताया उनकी पत्नी कंचन दीक्षित 3 जुलाई को शाम करीब 3.40 बजे घर लौट रहीं थी। तिकोना पार्क के पास पहुंचीं थी। इसी दौरान पीछे से काली बाइक पर पहुंचे दो बदमाशों ने उनका हाथ मरोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए पर्स मांगा।
विरोध करने पर पर्स झपट कर धक्का देकर भाग निकला। गिरने से पत्नी घायल हो गई। किसी तरह महिला ने घर पहुंच परिजन को आपबीती बताई। पीड़ित के अनुसार, पत्नी के पर्स में 1105 रुपये नकदी, एक जोड़ी पायल समेत अन्य जरूरी कागजात थे। इंस्पेक्टर ने बताया लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़े:- लखनऊ: सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी ने सौतेले बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज
