लखीमपुर खीरी: गुड़ के गोदाम में नकब लगाकर चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जनपद के धौरहरा कोतवाली के कफारा पुलिस चौकी क्षेत्र के गुलरिया तालुके अमेठी निवासी एक गुड़ व्यापारी के गोदाम में नकब लगाकर मेंथा ऑयल और गुल्लक में रखी नगदी को चोर ने पार दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है।

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया तालुके अमेठी गांव निवासी रामचन्द्र का गुड़ के कोल्हू की प्लांट और गोदाम है। बीती रात चोरों ने गुड़ गोदाम की पीछे की दीवाल में नकब लगाकर गोदाम में रखा 20 लीटर मेंथा आयल जिसकी कीमत 20 हजार और गुल्लक में रखे करीब 3 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए।

सुबह जब रामचन्द्र कोल्हू प्लांट पर गए तो देखा कि गोदाम में नकब लगाकर चोरी हो चुकी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा है रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने लखीमपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिये क्या कहा

संबंधित समाचार