Kanpur Weather Today: आज से फिर मानसून की बारिश के आसार...मौसम विभाग का ये है अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

11 से 13 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना

कानपुर, अमृत विचार। तीन दिन का ब्रेक लेने के बाद कानपुर मंडल में एक बार फिर मानसून की बारिश शुरू होने के आसार हैं। हालांकि इस बीच शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई है, लेकिन उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

बुधवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और कई इलाकों में सिर्फ बादल घुमड़ते रहे पानी नहीं बरसा। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश से ही उमस कम होगी। मानसून एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रहा है। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ सीबी सिंह ने बताया कि मानसून की दोबारा वापसी दक्षिण मध्य प्रदेश और निकटवर्ती विदर्भ पर विकसित हो रहे चक्रवाती परिसंचरण के कारण होगी। मानसून ट्रफ की धुरी मध्य भारत की ओर शिफ्ट हो रही है। 10 या 11 जुलाई तक मानसून ट्रफ की धुरी उत्तर की ओर बढ़ेगी, जिससे इंडो-गंगा के मैदानों में मानसूनी बारिश फिर से शुरू हो जाएगी। 

11 से 13 जुलाई के बीच कानपुर मंडल सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस बीच शहर में बुधवार को करीब 1 डिग्री ऊपर चढ़कर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण के कुछ मोहल्लों में दोपहर 12 बजे के बाद आधा घंटे तेज बारिश हुई वहीं दक्षिण और उत्तर के तमाम मोहल्लों में पानी नहीं बरसा। शाम तक पूरे शहर पर घने बादल मंडराते रहे। सुबह धूप भी निकली।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ट्रेन में सांप और यात्री 80 किमी तक डर के साये से करते रहे सफर...सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचते ही कोच से उतरकर भागे

संबंधित समाचार