सुल्तानपुर में ससुर पर बहू का मर्डर करने का आरोप, गला कटा मिला शव
गोसाईगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का गला कटा हुआ रक्तरंजित शव मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अरूण चंद्र व सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह स्थलीय निरीक्षण कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुला नमूने एकत्र करवाए।
मृतक महिला के पति ने पिता पर कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगन गंज निवासी आजाद पुत्र कयूम ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि वह इलाज के लिए लखनऊ आया हुआ था। घर पर पत्नी,बच्चे और पिता व थे। गुरुवार की सुबह उसके दामाद करीम ने फोन पर बताया कि तुम्हारी पत्नी जरीना बेगम (45) की हत्या तुम्हारे पिता ने कुल्हाड़ी से कर दी है। जिसके बाद आजाद ने घर पहुंचकर पिता की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। आजाद के अनुसार पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्होंने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है।
वर्जन-
मृतका के पति की तहरीर पर मृतका के ससुर कयूम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - प्रशांत सिंह, सीओ जयसिंहपुर
ये भी पढ़ें -गोंडा: नाले में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
