गोंडा: नाले में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। सोहिला तालाब से निकले नाले में नहाने गए एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने साथ गए लोगों पर युवक को मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है‌। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच में जुटी है‌।‌

7 (15)

धानेपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले अनुराग पांडेय के मुताबिक उसका छोटा भाई रोहित (18) गुरुवार को गांव के बाहर स्थित सोहिला तालाब से निकले नाले में नहाने गया था‌, उसके साथ गांव के कई अन्य लोग भी थे। अनुराग का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे गांव के ही एक युवक ने सूचना दी कि उसके भाई की मौत हो गयी है। जब वह अपने परिजनों संग घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके भाई को एक चारपाई पर लिटाया गया था। अनुराग अपने भाई को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचा जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। अनुराग का आरोप है कि भाई के साथ नहाने गए लोगों ने उसके भाई को मार डाला और मामले को छिपाने के लिए उसे पानी में फेक दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है साथ ही मामले की जांच कर रही है‌।

ये भी पढ़ें -कासगंज: कछला ब्रिज पर पानी के गेज में आयी 45 सेंटीमीटर की कमी

संबंधित समाचार